My Poetic Tribute to the Majestic Ruins of Nalanda University
भव्यता का वह मंज़र,
सभ्यता का वह मंज़र,
कर के आई जिसके दर्शन मैं,
था कभी वह शिक्षा का समंदर।
आधुनिक शिक्षा खेली जिसके अंक में,
विश्व को शिक्षा की नयी पद्धति का दर्शन कराया जिसने,
कर के आई जिसके दर्शन मैं,
हुआ करता था कभी विद्वानों का जमघट उसमें ।
भारतीयों का मस्तकाभिषेक था वह,
कर के आई जिसके दर्शन मैं,
सभ्य समाज का विवेक था वह।
शास्त्रों में जिसके प्राण बसते थे,
जहाँ द्वारपाल भी संस्कृत में शास्त्रार्थ करते थे,
कर के आई जिसके दर्शन मैं,
विदेशी छात्र भी वहाँ आकर गर्व महसूस करते थे।
शिक्षा के मंदिर ने देखा विध्वंस का मंज़र,
धार्मिक उन्माद का घुपा उसके सीने में खंज़र,
कर के आई जिसके दर्शन मैं,
खड़ा है वहाँ आज नालंदा विश्वविद्यालय का खँडहर।।
---------------
आकांक्षा रंजन
This poem was written by me in 2006 after my visit to the majestic ruins of Nalanda University that captivated my imaginations. Nalanda University an ancient site of learning and a glorious chapter of Indian history was destroyed in 1193 by Bakhtiyar Khilji's army. It is said that the library of Nalanda University had such rich treasure of books that it was reported to have burned for three months after being set on fire!!!!!

2 comments:
u write very well i saw both of ur blogs
Thanks :)
Post a Comment