Saturday, March 17, 2012

अभी कल ही की तो बात है...........

Remembering the Joy Ride That College Life Was

अभी कल ही की तो बात है......
जब हम इस कॉलेज में आये थे;
आँखों में सपने, कन्धों पर उम्मीदों का बोझ उठाये,
हमारे कदम थोड़े तो डगमगाए थे.

अभी कल ही की तो बात है........
जब हम अजनबी चेहरों को देख कर मुस्कुराये थे;
दिल में अपनापन और दिमाग में मस्ती भर कर ,
कई रिश्ते हमने बनाये थे.

अभी कल ही की तो बात है......
जब हमने नए शौक अपनाये थे;
क्लास्सेस, क़ुइज़्ज़ेस और एगजैमिनेशंश मिस करने पर,
नए नए बहाने बनाए थे.

अभी कल ही की तो बात है......
जब हमने क्लास्सेस में कागज के प्लेंस उडाये थे;
बिना पढ़े कुइज़ देकर, कम नंबर आने पर,
हम ओ.ल.टी पर गुर्राए थे.

अभी कल ही की तो बात है......
जब हमने काले सूट चढ़ाये थे;
प्लेसमेंट सीजन के नाम से,
हम थोडा तो घबराए थे.

अभी कल ही की तो बात है......

दोस्तों के संग हमने ,
ज़िन्दगी के कई खूबसूरत और हसीं पल बिताये थे.

हां, अभी कल ही की तो बात है......
जब ये पल हमारी ज़िन्दगी में आये थे.
अब हमे इन पलों को अलविदा कहना है.
दो सालो में जो रिश्ते बनाये, उनसे दूर होना है.

पल यादो में कैद हो जाएँगे,
रिश्ते दिल के कोनों में सिमट जाएँगे;
वक़्त के साथ चलते चलते हम भले ही आगे निकल जाए,
पर यादों के आईने में इन पलों को हमेशा दोहराएंगे.

क्यूंकि, अभी कल ही की तो बात है............................





No comments: